यह 7 ब्रिटिश सांसदों का एक समूह था। जिसका गठन भारत में संविधान सुधारो का अध्ययन करने के लिए 8 नवंबर 1927 में किया गया था। साइमन कमीशन का मुख्य कार्य मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधारो की जांच करना था। साइमन आयोग या साइमन कमीशन का नाम इसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन के नाम पर रखा गया था।
साइमन कमीशन भारत कब आया था
यह उस समय की बात है जब भारत स्वतंत्र भी नहीं हुआ था। 3 फरवरी सन 1928 में ब्रिटेन के 7 सांसदो का एक समूह भारत आया। जिसका अध्यक्ष सर जॉन साइमन को बनाया गया। जिनके नाम पर इस आयोग को साइमन आयोग कहा गया।
साइमन कमीशन भारत क्यों आया था
साइमन कमीशन का भारत आने का निम्न प्रमुख कारण था -
1. भारत की एकता नष्ट हो गई थी, चारो तरफ साम्प्रदायिक दंगों ने कब्जा कर रखा था। उस समय ब्रिटेन की लिबरल सरकार भारत में आयोग भेजना चाहती थी, और सरकार चाहती थी कि आयोग भारतीयों के सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन के बारे में विचार लेकर आएं।
2. साइमन कमीशन का भारत आने का एक प्रमुख कारण वहां होने वाले आम चुनाव जो 1929 ईस्वी में होने थे था। और लिबरल सरकार को हारने का डर था और वह यहां नहीं चाहती थी कि मजदूर दल सरकार बनाए और भारतीयों के समस्याओं को हल करें।
3. ब्रिटिश सरकार ने स्वराज दल के सुधार की मांग को बहुत ही सस्ता सौदा समझा। सरकार का मानना था कि ऐसा करने से यह दल आकर्षणहीन हो जाएगा। इसके पश्चात धीरे-धीरे उसका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।
साइमन कमीशन की सिफारिशे
साइमन कमीशन की मुख्य सिफारिश निम्नलिखित है-
प्रांतों में प्रशासन की डायरिया प्रणाली के जगह पर प्रतिनिधि सरकार की स्थापना की जाएगी।
सांप्रदायिक हिंसा और तनाव के कम होने तक मतदाता अलग-अलग बने रहे।
सिफारिश में विधान परिषद के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का भी प्रावधान था।
साइमन कमीशन के तहत भारत आने वाले सदस्यों के नाम
यह कमीशन साथ ब्रिटिश सांसदों का कमीशन था। जिसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन थे, उनके नाम पर इस कमीशन का नाम साइमन कमीशन पड़ा। इस कमीशन की घोषणा 8 नवंबर 1927 को हुई थी। इसके सभी सात सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं-
जॉन साइमन ( अध्यक्ष ) ( लिबरल पार्टी - स्पेन वैली के सांसद )
क्लिमेंट एटली ( लेबर पार्टी- लाइमहाउस के सांसद )
जॉर्ज रिचर्ड लेन ( कंजरवेटिव पार्टी - फॉक्स, बर्क्सटन ऐस के सांसद )
हैरी लेबी लाशन ( लिबरल यूनियनिस्ट पार्टी)
सर एडवर्ड सेसिल जॉर्ज ( काडोगन, फिंचलि के सांसद )
वरनन हार्टशोम ( लेबर पार्टी - आगमोर के सांसद )
डोनाल्ड स्टारलिंन पामर ( होवार्ड, कम्बरलैंड के सांसद )
इन्हें भी पढ़ें:
0 टिप्पणियाँ