निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ?


प्रश्न:- निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ? 

1) पाकिस्तान

2) बांग्लादेश

3) चीन

4) नेपाल


उत्तर:- 2) बांग्लादेश । 

महत्वपूर्ण बिंदु :- 

भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश की है। भारत की बांग्लादेश के साथ स्थलीय सीमा की लंबाई 4096 किलोमीटर है। जिनमे से भारतीय राज्य असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा सीमा साझा करते हैं। 

भारत 7 देशों के साथ अपनी स्थलीय सीमा साझा करती है-

  • बांग्लादेश, 4096 किलोमीटर

  • चीन, 3488 किलोमीटर

  • पाकिस्तान, 3323 किलोमीटर

  • नेपाल, 1751 किलोमीटर

  • म्यांमार, 1643 किलोमीटर

  • भूटान, 699 किलोमीटर

  • अफगानिस्तान, 106 किलोमीटर 


अगला प्रश्न 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ