जल संभर किसे कहते हैं ? WaterShed in hindi


जल संभर किसे कहते हैं ?

"ऐसा भौगोलिक क्षेत्र जहाँ पर वर्षा का जल या बर्फ का पिघला हुआ पानी नदियों, नालों और नहरों के माध्यम से बहकर जिस स्थान पर एकत्रित होता है, जल संभर (Watershed) कहलाता है।


तत्पश्चात उस स्थान से एकत्रित हुआ पानी किसी बड़ी नदी में बह जाता है या तो किसी सागर, महासागर या दलदली इलाके में जाकर मिल जाता है। 


इसके लिए जलविभाजक शब्द का प्रयोग भी किया जाता है क्योंकि अलग अलग जलसंभर किसी विशेष क्षेत्र को अलग अलग जलमंडलो में विभाजित करते हैं। 


जल संभर खुले भी हो सकते हैं और बंद भी। बंद जलसंभरो में जल किसी सूखे सरोवर में एकत्रित होता है। शुष्क स्थानों वाले बंद जल संभर अकसर गर्मी में भाप बनकर वाष्पित हो जाते हैं। और कुछ भाग को धरती सोख लेती है। 


सबसे सरल भाषा में कहें तो कई स्थानों से जल बहकर जिस स्थान पर एकत्रित होता है उस स्थान को ही जल संभर कहते हैं। 


अंग्रेजी में जल संभर को Watershed( वॉटर शेड) या catchment ( कैचमेंट ) कहते हैं। द्रोणी को इंग्लिश में basin कहा जाता है। 

इन्हें भी पढ़ें: gk quiz in hindi

जल संभर प्रबंधन क्या है? 

जैसा कि हम जानते हैं कि जल संभर एक ऐसा स्थान होता है जहाँ पर विभिन्न स्रोतों से जल बहकर एकत्रित होता है। जिसके कारण मृदा और जल संरक्षण की एक आदर्श इकाई तैयार हो जाती है। 


जिसमे एक या अधिक गांव , कृषि योग्य या अयोग्य भूमि और किसान शामिल हो सकते हैं। जल संभर प्रबंधन से कई प्रकार के कृषि से संबंधित क्रियाकलापों का विकास किया जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ