क्या आप जानना चाहते हैं कि इतिहास क्या है what is history in hindi , इतिहास का महत्व क्या है, इतिहास का अर्थ क्या है, इतिहास के जनक कौन हैं, इतिहास की परिभाषा क्या है? तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज मैं आपको इतिहास के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ।
इस लेख इतिहास क्या है को पढ़ने के बाद आपकी जितनी भी गलतफहमी हैं इतिहास को लेकर दूर हो जाएगी। और आपके ज्ञान में भी इजाफा होगा। तो मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस लेख को पूरा पढ़े। और अंत में हमें जरुर बताए कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इतिहास का अर्थ -
इतिहास का अर्थ
इतिहास का अर्थ हम दो तरीके से निकाल सकते हैं। पहला है प्राचीन काल अथवा विगत काल की प्रमुख घटनाएं, और दूसरा अर्थ है उन घटनाओं के विषय में जनमानस की धारणा। हमारा भारतीय इतिहास गौरवशाली और बहुत ही प्राचीन है।
इतिहास के शाब्दिक अर्थ की बात करें तो यह तीन शब्दों से मिलकर बना है - इति+ह+आस । जिसका अर्थ है ऐसा ही हुआ । ग्रीस में इतिहास शब्द का प्रयोग History के रूप में होता था। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है बुनना । अर्थात अनुमानतः कहा जाता है कि किसी भी ज्ञात घटना को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करना ही इतिहास होता है।
इतिहास की परिभाषा
इतिहास की परिभाषा आप इस प्रकार से दे सकते हैं- "इतिहास अतीत में घटित घटनाओं का व्यवस्थित और कालक्रमिक संग्रह है, जिसका प्रयोग हम वर्तमान से जोड़कर करते हैं।"
इतिहास के प्रकार
समय के अनुसार
कालक्रम के अनुसार इतिहास को 3 भागो में बांटा जा सकता है। प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, आधुनिक इतिहास ।
प्राचीन इतिहास
प्रमुख रूप से पांचवी शताब्दी से पूर्व के समय में घटित घटनाओं के इतिहास को प्राचीन इतिहास की श्रेणी में रखा जाता है। मानव सभ्यता के सुरूवात का काल प्राचीन इतिहास में ही आता है।
मध्यकालीन इतिहास
प्राचीन इतिहास के कालक्रम के बाद के समय को जो 18वीं शताब्दी तक है, मध्यकालीन इतिहास के अंतर्गत आता है। मध्यकालीन इतिहास के अंतर्गत सामाजिक संगठन, राजनीतिक संरचनाएं , धार्मिक परिवर्तन, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक रुझान आदि शामिल हैं।
आधुनिक इतिहास
मध्यकालीन इतिहास के बाद के समय को आधुनिक इतिहास का काल मानते हैं। मुख्य रूप से 18वीं शताब्दी के बाद के इतिहास को आधुनिक इतिहास कहते हैं। इस समयांतराल के अंतर्गत जो भी घटनाये घटी सभी आधुनिक इतिहास का हिस्सा हैं।
इन्हें भी पढ़ें: कक्षा 6 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर
इस आधार पर भी इतिहास को कई वर्गों में बांटा गया है।
आर्थिक इतिहास
इतिहास में हुए आर्थिक विकास पर केंद्रित इतिहास ही आर्थिक इतिहास होता है। इसके द्वारा हम इतिहास में हुए आर्थिक परिवर्तनों को समझते हैं। कि कैसे कुछ समाजो ने आर्थिक रूप से विकास किया और कुछ कैसे आर्थिक रूप से पिछड़े रहे।
राजनीतिक इतिहास
राजनीतिक इतिहास में हम अतीत और वर्तमान में समाज के शक्ति, अधिकार और शासन का अध्ययन करते हैं। इसमे हम राजनीतिक व्यवस्था को समझते हैं।
सामाजिक इतिहास
इस इतिहास के अंतर्गत हम मानव समाज का अध्ययन करते हैं। इसमे हम समाज के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते हैं कि कैसे यह समाज बना, कैसे समाज में लोग एक अनुशासन का पालन करने लगे आदि।
सांस्कृतिक इतिहास
इस इतिहास के क्षेत्र में हम अपने अतीत से चली आ रही विभिन्न सांस्कृतिक पद्धतियों का अध्ययन करते हैं।
ऐसे कई अन्य क्षेत्र भी हैं जो इतिहास में आते हैं और जिनके हम अध्ययन करते हैं और अपने अतीत से कुछ सीखते हैं।
इतिहास का महत्व
इतिहास का महत्व सिर्फ पढ़ना या फिर पढ़ कर परीक्षा देना ही नहीं होता है। इतिहास से हम अपने अतीत के बारे में जा सकते हैं। हम अतीत में जाकर वहां से कुछ सीख सकते हैं। इतिहास में बहुत से महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई है। जिन्हें हम इतिहास के माध्यम से जा सकते हैं और उन घटनाओं से वर्तमान में सीख सकते हैं।
हम इतिहास के माध्यम से अतीत में घटित घटनाओं की सफलताओं या असफलताओं को समझ सकते हैं और वर्तमान में या भविष्य में ऐसी गलतियां ना हो उसके लिए जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। यह हमें उन गलतियों को दोहराने से रोकेगा, जिन्हें हमने अतीत में की है और जो समाज के लिए या मानव समाज के लिए बहुत ही बुरा है।
इतिहास सिर्फ एक विषय ही नहीं है यह समाज का आईना होता है। इतिहास को समझने के लिए हमें इतिहास का अध्ययन करना होगा।
निष्कर्ष ( इतिहास क्या है? )
अभी तक हमने जाना की इतिहास क्या है इतिहास का अर्थ क्या है और इसकी परिभाषा क्या है इसके महत्व को समझा। मैं आशा करता हूं आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इतिहास के महत्व को और विस्तार से जानने के लिए हमें इतिहास विषय का अध्ययन करना होगा। मैं आपको इस वेबसाइट के माध्यम से इतिहास की संपूर्ण जानकारी दूंगा। इतिहास में घटित विभिन्न घटनाओं को आपके सामने प्रस्तुत करूंगा इतिहास के बारे में संपूर्ण अध्ययन आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा इसलिए हमारी वेबसाइट को visit करते रहे। धन्यवाद।
FAQs ( इतिहास क्या है )
इतिहास की सही परिभाषा क्या है?
इतिहास अतीत में घटित घटनाओं का व्यवस्थित अध्ययन है। जिसके द्वारा हम अपनी अतीत से गलतियों को समझ कर उन्हें वर्तमान और भविष्य में होने से रोकते हैं।
इतिहास की शुरुआत कब हुई?
इतिहास की शुरुआत का काल होमो सेपियंस के साथ लगभग 65000 वर्ष पूर्व माना जाता है।
इतिहास का जनक कौन है?
हेरोडोटस ने सर्वप्रथम हिस्ट्री शब्द को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है इसलिए हेरोडोटस को ही इतिहास का जनक कहा जाता है।
0 टिप्पणियाँ