वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्रशासित प्रदेश तथा 28 राज्य हैं। 26 जनवरी 2020 वह महत्वपूर्ण दिन था जब दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश को एक एकल केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मिल लिया गया। लद्दाख को जम्मू और कश्मीर से अलग कर दिया गया और एक अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बनाया गया।
भारत में वर्तमान केंद्र शासित प्रदेशों की सूची
भारत के 8 प्रमुख केंद्र शासित प्रदेश निम्नलिखित हैं-
1. दिल्ली
2. जम्मू और कश्मीर
3. लद्दाख
4. लक्षद्वीप
5. चंडीगढ़
6. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
7. पुड्डुचेरी
8. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जे से हटा दिया गया और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
भारत सरकार ने 2019 में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के द्वारा लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है।
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार दीप समूह में 38 बसे हुए द्वीप है।
लद्दाख का सबसे बड़ा शहर लेह है और यह इसकी राजधानी भी है।
कारगिल शहर लद्दाख में ही है।
लद्दाख मुस्लिम बाहुल्य है उसके बाद बौद्ध वहां पर सर्वाधिक है।
0 टिप्पणियाँ