आज का प्रश्न है -
प्रश्न. बोधगया का संबंध किस धर्म से है ?
A) हिन्दू धर्म से
B) बौद्ध धर्म से
C) जैन धर्म से
D) इस्लाम धर्म से
उत्तर:- B) बौद्ध धर्म से
व्याख्या:- बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध थे। इनको एशिया का ज्योतिपुंज कहा जाता है। महात्मा बुद्ध का वास्तविक नाम सिद्धार्थ था। इनका जन्म 563 ई पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी में हुआ था। इनके पिता का नाम शुद्धोधन था जो शाक्य गण के मुखिया थे।
सिद्धार्थ जब अपने राज्य की सैर पर निकले तब उन्होंने निम्नलिखित चार दृश्यों को दिखा-
1. बूढ़ा व्यक्ति
2. एक बीमार व्यक्ति को
3. एक शव को
4. एक सन्यासी को
गौतम बुद्ध ने 29 साल की उम्र में गृहत्याग कर दिया था। अन्न जल ग्रहण किये बिना 5 साल तक कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात, निरंजना नदी के तट पर पीपल के पेड़ के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई।
बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। इसे बौद्ध ग्रंथों में धर्म चक्र परिवर्तन कहा गया है। इनकी मृत्यु 80 साल की उम्र में हुई। बुद्ध पूर्णिमा, बौद्ध धर्म का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है।
0 टिप्पणियाँ