जीके के 25 सवाल : नमस्कार दोस्तों, क्या आप जीके के 25 सवाल को ढूंढ रहे हैं। जो आपके लिये अर्थात आपके परीक्षा या आपकी नॉलेज बढ़ाने के लिए जरूरी है। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज मैं आपके लिए प्रत्येक परीक्षा के महत्व को देखते हुए जीके के 25 सवाल ( Top 25 gk questions and answers in hindi) लेकर आया हूँ, जो नॉलेज से भरपूर है।
यह जीके के 25 सवाल का Part 1 है। मैं आपके लिए इसके और भी parts लेकर आता रहूंगा। जिससे आप नियमित रूप से 25-25 जीके के सवालों का अध्ययन करते रहे और अपनी नॉलेज को बढ़ाते रहें। मेरा मानना है कि अगर आप जीके के प्रश्नों को थोड़ा थोड़ा करके याद करते हैं तो यह आपको अच्छे से याद हो जाएंगे।
इसीलिए मैंने जीके के 10 सवाल के कुछ पार्ट्स पहले ही अपनी वेबसाइट पर डाल चुका हूं, और अब मैं जीके के 25 सवाल के संग्रह को daily अपने वेबसाइट पर डालता रहूंगा। नीचे दिए गए जीके के 25 सवाल, gk questions in hindi, gk in hindi, gk question and answer, Top 100 gk questions and answers in hindi, gk quiz in hindi, सामान्य ज्ञान क्विज, आपके ज्ञान को और भी बढ़ाएंगे।
जीके के 25 सवाल : Top 25 Gk Questions and Answers in hindi
प्रश्न 1. कार्बन का शुद्धतम रूप कौन- सा है?
A. ग्रेनाइट
B. हीरा
C. कार्बन
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- हीरा
प्रश्न 2. मानव द्वारा सबसे पहले प्रयोग किया गया धातु कौन सा है?
A. जस्ता
B. अल्युमिनियम
C. तांबा
D. लोहा
उत्तर:- तांबा
प्रश्न 3. सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान मासिनराम भारत के किस राज्य में है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. मेघालय
C. असम
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर:- मेघालय में
प्रश्न 4. भूकंप के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते हैं?
A. साइकोलॉजी
B. सीस्मोलॉजी
C. फेकोलॉजी
D. इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- सीस्मोलॉजी
प्रश्न 5. सबसे पहले मानसून का आगमन भारत के किस राज्य में होता है?
A. उड़ीसा
B. तमिल नाडु
C. केरल
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर:- केरल में
प्रश्न 6. निम्न में से किस राज्य में 'जावरा' खान स्थित है जो जस्ता के लिए प्रसिद्ध है?
A. बिहार में
B. मध्य प्रदेश
C. झारखंड में
D. राजस्थान में
उत्तर:- राजस्थान में
प्रश्न 7. भारत में उच्च न्यायालयों की कितनी संख्या है?
A. 17 उच्च न्यायालय
B. 20 उच्च न्यायालय
C. 25 उच्च न्यायालय
D. 30 उच्च न्यायालय
उत्तर:- 25 उच्च न्यायालय
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस राज्य की लोक नृत्य कला 'स्वांग' है?
A. उत्तराखंड
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर:- हरियाणा
प्रश्न 9. विश्व विख्यात पेंटिंग मोनालिसा किसकी पेंटिंग है?
A. लिओनार्दो दा विंची
B. पाब्लो पिकासो
C. आरके लक्ष्मण
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- लिओनार्दो दा विंची
प्रश्न 10. मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय कौन थे?
A. रविंद्र नाथ टैगोर
B. विनोबा भावे
C. चंद्रशेखर आजाद
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- विनोबा भावे
प्रश्न 11. निम्न में से भारत की मानक समय रेखा कौन सी है?
A. 90° पूर्वी देशांतर रेखा
B. 72.5° पूर्वी देशांतर रेखा
C. 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा
D. 82° पूर्वी देशांतर रेखा
उत्तर:- 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा
प्रश्न 12. अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष से हुई?
A. 1961 ई से
B. 1962 ई से
C. 1963 ई से
D. 1964 ई से
उत्तर:- 1961 ई से
प्रश्न 13. विलय की नीति किस ब्रिटिश द्वारा लागू की गई?
A. लार्ड वेलेजली
B. लॉर्ड हेस्टिंग्स
C. लॉर्ड डलहौजी
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- लॉर्ड डलहौजी
प्रश्न 14. स्वराज शब्द का सबसे पहला प्रयोग करने वाले कौन थे?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. बाल गंगाधर तिलक
C. महात्मा गांधी
D. महर्षि दयानंद
उत्तर:- महर्षि दयानंद
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन सी गैस दलदली भूमि से निकलती है ?
A. एथेन
B. मीथेन
C. प्रोपेन
D. ब्यूटेन
उत्तर:- मीथेन
प्रश्न 16. भारत में किसे हरित क्रांति का जनक कहा जाता है?
A. अमृत सेन को
B. सलीम अली को
C. एमएस स्वामीनाथन को
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- एमएस स्वामीनाथन को
प्रश्न 17. किस ग्रह को पृथ्वी की जुड़वा बहन कहा जाता हैं?
A. बुद्ध
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. मंगल
उत्तर:- शुक्र को
प्रश्न 18. भारत में सबसे कम वर्षा किस स्थान पर होती है?
A. चेरापूंजी
B. चंडीगढ़
C. जयपुर
D. लेह लद्दाख
उत्तर:- लेह लद्दाख में
प्रश्न 19. भारत में सर्वाधिक मूंगफली किस राज्य में उत्पादित होती है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
उत्तर:- गुजरात में
प्रश्न 20. नीली क्रांति किस क्षेत्र से संबंधित है?
A. मुर्गी पालन
B. मत्स्य पालन
C. दुग्ध उत्पादन
D. नील उत्पादन
उत्तर:- मत्स्य पालन
प्रश्न 21. शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहकर संबोधित किया जाता था?
A. नवरत्न
B. नवग्रह
C. अष्टप्रधान
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- अष्टप्रधान
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से कौन भारत के स्वाधीनता संग्राम के समय गवर्नर जनरल था?
A. लॉर्ड कैनिंग
B. लॉर्ड हार्डिंग
C. लॉर्ड कर्जन
D. लॉर्ड डफरिन
उत्तर:- लॉर्ड कैनिंग
प्रश्न 23. विश्व में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी झील है?
A. सुपीरियर झील
B. बुलर झील
C. कैस्पियन सागर
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- सुपीरियर झील
प्रश्न 24. विश्व बैंक का मुख्यालय किस जगह पर स्थित है?
A. जेनेवा
B. वॉशिंगटन डीसी
C. पेरिस
D. स्वीटजरलैंड
उत्तर:- वॉशिंगटन डीसी
प्रश्न 25. जगन्नाथ मंदिर किस राज्य का प्रसिद्ध मंदिर है?
A. पुरी उड़ीसा राज्य
B. जम्मू कश्मीर
C. चित्रकूट मध्य प्रदेश का
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- पूरी उड़ीसा का
ये जीके के 25 सवाल प्रत्येक परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन्हें ध्यान से पढ़ें , और भी जीके के 25 सवाल के लिए यहाँ Click करें :- जीके के 25 सवाल Part 2
0 टिप्पणियाँ