महात्मा गांधी जयंती 2023 | महात्मा गांधी का जीवन परिचय और गांधी जयंती पर 10 लाइन

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती क्यों मनाया जाता है? जानेंगे कि महात्मा गांधी कौन थे और गांधी जयंती पर 10 लाइन जिसे आप सार्वजनिक स्थानों पर अपने भाषण में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

महात्मा गांधी का जीवन परिचय

महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को पोरबंदर में हुआ था । भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनकी प्रमुख भूमिका थी। वे सत्याग्रह के द्वारा अत्याचार के प्रतिकार में सबसे आगे रहते थे। उनकी यह अवधारणा पूरी तरह से अहिंसा पर केंद्रित थी। 


इन्हें सभी महात्मा गांधी के नाम से जानते थे। संस्कृत भाषा में महात्मा अर्थात महान आत्मा एक सम्मान वाचक शब्द है। कुछ लोगों का मानना है गांधी जी को महात्मा कहकर सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया। 


कुछ अन्य लोगों का मानना है कि सबसे पहले स्वामी श्रद्धानंद ने 1915 में गांधी जी को महात्मा कहकर संबोधित किया। एक मत यह भी है कि रवींद्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि गांधी जी को दी थी। गांधी जी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 


बापू कहकर संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति उनके ही साबरमती आश्रम के शिष्य थे। सुभाषचंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को एक रेडियो प्रसारण के द्वारा उन्हें राष्ट्रपिता कहकर पुकारा। 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था। 


इस दिन को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी का विवाह कम आयु में ही हो गया था। इनकी पत्नी का नाम कस्तूर बाई मकनजी था। इस नाम को छोटा करके कस्तूरबा कर दिया गया। 


1885 में जब गांधी जी 15 साल के हुए तब उनके पहली संतान ने जन्म लिया। लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी मृत्यु हो गयी। इनकी 4 संताने हुई जो सभी पुत्र थे। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस समय वे नई दिल्ली के बिड़ला भवन के मैदान में रात में चहलकदमी कर रहे थे। 

गांधी जयंती पर 10 लाइन

1. गांधी जयंती प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। 


2. गांधी जयंती को विश्व भर में 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। 


3. गांधी जी शांति और अहिंसा के समर्थक थे। 


4. गांधी जयंती भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सम्पूर्ण भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


5. गांधी जी को हम महात्मा, बापू और राष्ट्रपिता कहकर भी संबोधित करते हैं।


6. गांधी जी सदा सत्य का समर्थन करते थे।


7. गांधी जी का कहना था कि सभ्य समाज के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है। 


8. महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने के लिए दूसरे विश्व युद्ध के समय में 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। 


9. गांधी जी ने भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए कई आंदोलन भी किये जिनमे प्रमुख हैं , सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, आदि। 


10. महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था । 

गांधी जयंती से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

Q. गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है?

गांधी जयंती, महात्मा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाई जाती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1969 ई को पोरबंदर में हुआ था।

Q. 2 अक्टूबर का महत्व क्या है?

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। जिस कारण इस दिन का एक विशेष महत्व है। 

Q. 2023 में महात्मा गांधी की कौन सी जयंती है?

इस वर्ष 2023 में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है क्योंकि गांधी जी 2 अक्टूबर 1969 को पैदा हुए थे। 


इन्हें भी पढ़े: 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ