आज का प्रश्न है-
निम्नलिखित में सदिश राशि कौन है ?
1. संवेग
2. आयतन
3. द्रव्यमान
4. ताप
उत्तर- संवेग
व्याख्या- जिन भौतिक राशियों में परिमाण तथा दिशा दोनो होती है, सदिश राशि कहलाती है। जैसे- संवेग बल, वेग आदि सदिश राशि हैं।
जिन भौतिक राशियों में केवल परिमाण होता है दिशा नही उन्हें अदिश राशि कहते हैं। जैसे- चाल, दूरी, ताप, द्रव्यमान आदि अदिश राशि के उदाहरण हैं।
0 टिप्पणियाँ