प्रतिबल किसे कहते हैं इसकी परिभाषा, सूत्र, मात्रक और प्रकार

 प्रतिबल किसे कहते हैं : नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे वेबसाइट indstudy.in में स्वागत है। अगर आप जानना चाहते हैं की प्रतिबल किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा क्या है, इसका सूत्र क्या होता है, इसके मात्रक क्या है और यह कितने प्रकार का होता है? तो आप बिल्कुल ही सही जगह पर आए हैं। आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से प्रतिबल के बारे में विस्तार से बताऊंगा। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं की प्रतिबल किसे कहते हैं- 


प्रतिबल किसे कहते हैं ( Pratibal kise kahte hain ) 

जब किसी वस्तु पर कोई बाहर बाल अर्थात विरूपक बल लगाया जाता है, तो उस वस्तु के आकार या आकृति में किसी न किसी प्रकार का परिवर्तन देखने को मिलता है, जिसके कारण वस्तुओं में आंतरिक प्रत्यानयन बल कार्यरत हो जाता है, जो उसे वस्तु को अपनी पूर्व अवस्था में लाने का प्रयास करता है, यह पूरी प्रक्रिया साम्यावस्था होती है। 


परिभाषा- साम्यावस्था में किसी वस्तु के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर कार्य करने वाले आंतरिक प्रत्यानयन बल को प्रतिबल कहा जाता है। 

प्रतिबल का सूत्र

माना क्षेत्रफल = A 

तथा प्रत्यानयन बल = F 

अतः साम्यावस्था में किसी वस्तु का क्षेत्रफल A तथा उस वस्तु पर लगने वाला प्रत्यानयन बल F हो तो - 

प्रतिबल = प्रत्यानयन बल/क्षेत्रफल = F/A 

प्रतिबल का मात्रक

बल का मात्रक होता है - न्यूटन  तथा,

क्षेत्रफल का मात्रक होता है - मीटर2  । 

अतः - प्रतिबल का मात्रक हो जाएगा = न्यूटन/मीटर2

प्रतिबल के प्रकार 

किसी वस्तु पर लगने वाले बल के अनुसार प्रतिबल को निम्नलिखित दो भागों में बांटा गया है- 

1. अभिलंब प्रतिबल

2. स्पर्श रेखीय प्रतिबल

1. अभिलंब प्रतिबल

जब वस्तु पर लगने वाला विरूपक बल उसे वस्तु की सतह के लंबवत लगता है, तो वहाँ पर अभिलंब प्रतिबल काम करता है। इसके दो प्रकार है- 

i) तनन प्रतिबल

ii) संपीडन प्रतिबल

2. स्पर्श रेखीय प्रतिबल

जब वस्तु पर लगने वाला विरूपक बल वस्तु के समानांतर लगता हो, तो वह स्पर्श रेखीय प्रतिबल होता है। इस अवस्था में वस्तु की आकृति तो परिवर्तित हो जाती है, लेकिन वस्तु का आयतन अपरिवर्तित रहता है। 

निष्कर्ष 

मैं आशा करता हूं आपको प्रतिबल किसे कहते हैं समझने में आसानी हुई होगी। अगर आपको भौतिक विज्ञान या किसी अन्य सब्जेक्ट में कोई भी प्रॉब्लम हो तो आप अपने प्रश्न को कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हमारे वेबसाइट पर आपको प्रत्येक जानकारी पूरी सटीकता के साथ मिलेगी। 


क्या आप जानते हैं- 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ