दोस्तों, आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उपनिवेशवाद के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ। तो इस लेख को पूरा और ध्यान से पढ़िए जिससे आप उपनिवेशवाद को आसानी से समझ सकें। तो चलिए जानते हैं कि उपनिवेशवाद किसे कहते हैं?
उपनिवेशवाद किसे कहते हैं, Upniveshvad kise kahte hain
जब एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र किसी दूसरे कमजोर परंतु प्राकृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र को अपने अधीन कर लेता है और उनका शोषण करता है, उपनिवेशवाद कहलाता है।
जब किसी मजबूत भौगोलिक क्षेत्र के लोगों द्वारा किसी कमजोर भौगोलिक क्षेत्र में अपने उपनिवेश अर्थात कॉलोनी स्थापित करना , और ऐसा मानना की यह एक अच्छा कार्य है उपनिवेशवाद कहलाता है। इसे अंग्रेजी में Colonialism कहते हैं।
इतिहास में उपनिवेशवाद का काल प्रमुख रूप से 15वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक माना जाता है। यह काल यूरोप का काल था, जिसमे उन्होंने विश्व के विभिन्न भागों में अपने उपनिवेश स्थापित किये। लाभ कमाने की लालसा रखना, अपने मातृदेश की शक्ति को बढ़ाना, सजा से बचना तथा धर्म परिवर्तन इस काल की उपनिवेशवाद के प्रमुख कारण थे।
उपनिवेशवाद का परिचय
आरंभिक काल - उपनिवेशवाद क्या है ?
तुरकोनी 1453 ईस्वी में कुस्तुन्तुनिया पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया। जिसके परिणाम स्वरुप यूरोप का एशियाई देशों के साथ स्थल मार्ग अवरुद्ध हो गया और व्यापार बंद हो गया। इस व्यापार को बिना किसी बाधा के चलाने के लिए नए-नए मार्गों की खोज चालू हो गई।
गति मापक यंत्रों, वेध यंत्रों तथा कुतुबनुमा आदि की सहायता से उस समय के प्रमुख साहसी नाविक जिसमें कोलंबस, मैगनस तथा वास्कोडिगामा जैसे लोग शामिल थे। ने नए समुद्री मार्गों की खोज की तथा साथ में कुछ नए देश जैसे अमेरिका, भारत आदि की भी खोज की।
यह खोज बहुत ही बृहद करवाने पर था जिससे यूरोप के व्यापारिक क्षेत्र को बहुत ही अधिक बढ़ा दिया। बहुत से नए उद्योगों की भी शुरुआत हुई। स्पेन को अमेरिका की खोज से बहुत ही बड़ा फायदा होगा। यह उनके लिए धन की कोठरी के समान था।
अन्य नए देश के खोजने की वजह से ईसाई धर्म का भी विस्तार अन्य देशों में भी होने लगा। धार्मिक लोग अन्य देशों में जाकर धर्म का प्रचार करने लगे। जिसका परिणाम यह हुआ कि यूरोपीय देशों ने अन्य देशों में जाकर अपने उपनिवेशों की स्थापना करने लगे। तो इस प्रकार से यूरोप में उपनिवेश का आरंभ हुआ।
उपनिवेशवाद का अर्थ : Meaning of Colonialism in hindi
उपनिवेशवाद का सीधा सा अर्थ है कि किसी शक्तिशाली और समृद्धि राष्ट्र द्वारा किसी कमजोर परंतु प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राष्ट्र पर अपना उपनिवेश स्थापित करना।
आर्गन्सकी के अनुसार
" वे सभी भौगोलिक क्षेत्र उपनिवेशों के तहत आते हैं जो विदेशी सत्ता द्वारा शासित है एवं जिनके निवासियों को संपूर्ण राजनीतिक अधिकार प्राप्त नहीं है "
उपनिवेशवाद को अंग्रेजी में Colonialism कहते हैं जो लैटिन भाषा के Colonia से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है- एक ऐसी संपत्ति जिसे योजनाबद्ध तरीके से विदेशियों के बीच कायम किया गया है। यूरोपीय क्षेत्र में उपनिवेशीकरण एक सामान्य प्रक्रिया हो गई थी। जिसका उदाहरण इंग्लैंड द्वारा वेल्स और आयरलैंड को उपनिवेश बनाने के रूप में दिया जाता है। औद्योगिक क्रांति के उपरांत उपनिवेशवाद अपने चरम पर पहुंच गया।
Source:- Wikipedia
निष्कर्ष- उपनिवेशवाद क्या है ?
मैं आशा करता हूं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में मैंने आपको उपनिवेशवाद के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान की है। इस लेख में मैंने आपको बताया है कि उपनिवेशवाद क्या है , उपनिवेशवाद किसे कहते हैं, इसका प्रारंभ कैसे हुआ आदि। अगर आप उपनिवेश के बारे में या उपनिवेशवाद के बारे में और विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। या फिर आप जो कुछ भी जानना चाहते हैं, इतिहास, भूगोल या राजनीतिक शास्त्र से संबंधित तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।
क्या आप जानते हैं-
2) ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
3) समलैंगिक विवाह क्या होता है?
4) साइमन कमीशन भारत आने का कारण
0 टिप्पणियाँ