मुद्रास्फीति किसे कहते हैं? - Indstudy

 मुद्रास्फीति किसी अर्थव्यवस्था में किसी समय अंतराल में सेवाओं और वस्तुओं के मूल्यों के स्तर में क्रमिक वृद्धि को दर्शाता है। अर्थात हम कह सकते हैं की किसी वस्तु या सेवाओं की दर में हुई वृद्धि से पैसे की कीमत में कमी हुई है। एक उच्च मुद्रास्फीति किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है। साधारण भाषा में समझे तो मुद्रास्फीति का सीधा सा मतलब हो जाएगा महंगाई का बढ़ना। मुद्रास्फीति बढ़ती है तो महंगाई भी बढ़ेगी। 


मुद्रास्फीति के प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं?

जब किसी अर्थव्यवस्था में सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति से भी अधिक तेजी से पैसे बढ़ते हैं, तो यह मुद्रास्फीति का कारण होता है। इसका सीधा सा उदाहरण हम इस प्रकार से समझ सकते हैं कि जैसे अगर आप बाजार में कोई सामान खरीदने जाते हैं जो कुछ ही मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन आपके पास या अन्य लोगों के पास पैसे बहुत अधिक है और वस्तु या सेवा उतनी मात्रा में उपलब्ध नहीं है। तो यहां पर जो बाजार में दुकानदार होगा, वह वस्तु व सेवाओ की कीमत को और भी बढ़ा देगा, जिसके परिणाम स्वरुप मुद्रास्फीति की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। 


ठीक इसी प्रकार अगर किसी वस्तु या सेवाओं के उत्पादन की लागत अगर ज्यादा हो जाती है तो जो बिजनेसमैन होगा वह उस वस्तु की कीमत को बढ़ा देगा, जिससे उसे लाभ प्राप्त हो सके। इस प्रकार से भी मुद्रा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी अन्य देश के साथ वस्तुओं और सेवाओं के आयात या निर्यात से भी मुद्रास्फीति प्रभावित होती है। अगर आयातित देश की करेंसी हमारी करेंसी की वैल्यू से अधिक है तो भी मुद्रास्फीति उत्पन्न होती है। 

मुद्रास्फीति दर बढ़ने के प्रभाव 

मुद्रास्फीति धर्म वृद्धि से अर्थव्यवस्था और वहां के लोगों पर निम्नलिखित प्रमुख प्रभाव पड़ सकते हैं- 

  • वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ने से लोगों के पैसे की खरीद शक्ति कम हो जाती है। जिसका परिणाम यह होता है कि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से भी किसी वस्तु या सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

  • मुद्रास्फीति दर को कम करने के लिए केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज को बढ़ा दिया जाता है, जिससे मुद्रास्फीति में नियंत्रण लाया जा सके।

  • मुद्रास्फीति के बढ़ने से निवेशक भी पीछे हट जाते हैं। यह अर्थव्यवस्था में अनिश्चित पैदा कर देता है जिससे लोग अपनी भविष्य की योजना बनाने में कठिनाई का सामना करते हैं।

महत्वपूर्ण Links:- 

क्या आप जानते हैं- 

1) जल संभर क्या होता है?

2) ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना

3) समलैंगिक विवाह क्या होता है?

4) साइमन कमीशन भारत आने का कारण

5) वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

6) ज्वार भाटा किसे कहते हैं?

7) भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं?



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ