HSSC CET Group D Answer Key 2023 Out : हरियाणा CET ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी ) ने ग्रुप डी बड़ा एलिजिबिलिटी टेस्ट की आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजिका को डाउनलोड कर ले। आपको बता दें कि यह परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को कराई गई थी।
![]() |
HSSC CET Group D Answer Key 2023 Out |
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार OMR Answer Sheet की Scanned Image और उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया है वह ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और आंसर शीट को डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति को 13 नवंबर 2023 तक दर्ज कर सकते हैं।
प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी आंसर की पर अपना दावा दर्ज कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्ती राज्य में 13536 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई।
HSSC Group D Answer Key Out 2023 : ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.gov.in पर जाना है।
2. अब आपको होम पेज पर ही HSSC Group D CET Answer Key 2023 ऑप्शन दिखाई देगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
3. Answer key प्राप्त करने के लिए मांगे गए सभी विवरण को सावधानी पूर्वक भरके सबमिट करें।
4. अब आपके सामने Answer Key दिखाई देगी।
5. यहीं से आप Answer key को डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Check :
0 टिप्पणियाँ