Today Current Affairs : डेली करंट अफेयर्स नोट्स 2023 for All competitive exams

 Today Current Affairs 2023 : करंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। राज्य और केंद्र सरकारों के द्वारा प्रत्येक वर्ष रेलवे, बैंकिंग, आर्मी, पुलिस आदि की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जिसमे Current Affairs के प्रश्न बहुत ही पूछे जाने लगे हैं। इसलिए आपको रोजाना के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को पढ़ना चाहिए। इस लेख के माध्यम से मैं आपके लिए करंट अफेयर्स का Daily Dose लाते रहेंगे। इसलिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं। आज हम 17 नवम्बर 2023 के करेंट अफेयर्स को देखने वाले हैं आप इनको पढ़कर अपने खुद के नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। 

Current affairs today

डेली करंट अफेयर्स नोट्स ( Today Current Affairs 2023 )

क्या आप जानते हैं- 


1. धन्वंतरि जयंती पर प्रत्येक वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जाता है। 


2. हाल ही में वियना में भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की छठी बैठक आयोजित की गई। 


3. हाल ही में प्रकाशित समावेशन सूचकांक 2023 के 129 देशों की सूची में न्यूजीलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 


4. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिज़ाइन भारत के स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमान ने दुबई एयरशो में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराया। 


5. हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हिंदू प्रशांत क्षेत्रीय संवाद IPRD आयोजित हुआ। 


6. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रकाशित समावेशन सूचकांक 2023 की सूची में भारत का स्थान 117वां था। 


7. नई दिल्ली में आयोजित हुए 42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम वोकल फ़ॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल रखा गया। 


8. विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लायी गयी। 


9. One Web दूरसंचार कंपनी को दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा Jio सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के अलावा सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है। 


10. हाल ही में मेघालय सरकार द्वारा शून्य भूख के लिए एक पहल खाद्य सुरक्षा की शुरुआत की। 


11. 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, बिरसा मुंडा को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 


12. मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 


13. बिरसा मुंडा जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। 


14. हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायाधीशों के लिए अपने पहले औपचारिक आचार संहिता को अपनाया गया। 


Also Read: 

Current Affairs 16 November 2023 in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ