Today Current Affairs 2023 : करंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। राज्य और केंद्र सरकारों के द्वारा प्रत्येक वर्ष रेलवे, बैंकिंग, आर्मी, पुलिस आदि की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जिसमे Current Affairs के प्रश्न बहुत ही पूछे जाने लगे हैं। इसलिए आपको रोजाना के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को पढ़ना चाहिए। इस लेख के माध्यम से मैं आपके लिए करंट अफेयर्स का Daily Dose लाते रहेंगे। इसलिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं। आज हम 27 नवम्बर 2023 के करेंट अफेयर्स को देखने वाले हैं आप इनको पढ़कर अपने खुद के नोट्स भी तैयार कर सकते हैं।
27 नवंबर डेली करंट अफेयर्स नोट्स ( Today Current Affairs 2023 )
क्या आप जानते हैं-
1. हाल ही में मेघालय ने जल संरक्षण की जागरूकता में अभिवृद्धि के लिए वाटर स्मार्ट किड अभियान शुरू किया है।
2. ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ 25 नवंबर को मनाया गया।
3. हाल ही में अफगानिस्तान ने भारत में अपना दूतावास स्थाई रूप से बंद कर दिया है।
4. डॉ अनीश शाह को भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी उद्योग संस्था फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
5. उत्तर प्रदेश सरकार अपने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को राज्य के पहले सोलर एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित करने जा रही है।
6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कवित्री मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर 525 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
7. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अवैध प्रवासी है।
8. हाल ही में उड़ीसा ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 50,000 करोड़ रुपए का खनन राजस्व प्राप्त किया है।
9. दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत ने वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन का अध्यक्ष बनकर एक महान उपलब्धि हासिल की है।
10. हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने छोटे और मध्यम उद्यमो को पूंजी बाजार के माध्यम से धन जुटाने में मदद करने के लिए पश्चिम बंगाल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
11. अरुणाचल प्रदेश में मेंढक की नई प्रजाति खोजी गई है। जिसे नोहा दिहिंग म्यूजिक फ्रॉग के नाम से जाना जाता है।
12. प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन के प्रयासों को याद करने के लिए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया।
13. शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक कृष्णावेणी संगीत निरजनम का आयोजन किया जाएगा।
14. भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 25 नवंबर 2023 को गुजरात में 9वां राष्ट्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-IX) का आयोजन किया गया।
15. दिल्ली में 28 नवंबर और 29 नवंबर 2023 को भारत लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ