Today Current Affairs : डेली करंट अफेयर्स नोट्स 28 November 2023

 

Today current affairs

Today Current Affairs 2023 : करंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। राज्य और केंद्र सरकारों के द्वारा प्रत्येक वर्ष रेलवे, बैंकिंग, आर्मी, पुलिस आदि की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जिसमे Current Affairs के प्रश्न बहुत ही पूछे जाने लगे हैं। इसलिए आपको रोजाना के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को पढ़ना चाहिए। इस लेख के माध्यम से मैं आपके लिए करंट अफेयर्स का Daily Dose लाते रहेंगे। इसलिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं। आज हम 28 नवम्बर 2023 के करेंट अफेयर्स को देखने वाले हैं आप इनको पढ़कर अपने खुद के नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। 

28 नवंबर डेली करंट अफेयर्स नोट्स ( Today Current Affairs 2023 )

क्या आप जानते हैं- 


1. प्रत्येक वर्ष भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 


2. हाल ही में मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। 


3. भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वाणिज्यिक संवाद 2023 के बाद सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन और नवाचार भागीदारी पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 


4. हाल ही में भारतीयों को वीजा मुक्त प्रवेश देने में श्रीलंका और थाईलैंड के बाद मलेशिया तीसरा देश बन गया है। 


5. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या जिले से हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया 3 से 6 वर्ष के बच्चों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। 


6. हाल ही में इंडोनेशिया में आसियान भारत मिलेट महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। 


7. भारत जल प्रभाव सम्मेलन 2023 का थीम भूमि जल और नदियों के साथ विकास है। 


8. हाल ही में उपन्यास पैगंबर सॉन्ग के लिए 2023 का बुकर पुरस्कार आयरिस लेखक पॉल लिंच ने जीता।


9. सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी 26 नवंबर 2023 को चाइना मास्टर्स बैडमिंटन फाइनल में हार गई। 


10. हाल ही में पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। 


11. बिहार सरकार ने हाल ही में मिशन दक्ष शुरू किया है। 


12. ईश्वर शर्मा ने यूरोपियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मैं स्वर्ण पदक जीता है। 


Also read: 27 नवंबर का करंट अफेयर्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ