उत्तर- विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है तथा विश्व का सबसे समतल महाद्वीप अंटार्कटिका है।
विश्व में 7 महाद्वीप हैं जिनमे 195 देशों का समूह है। जिनमे से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। हमारी पृथ्वी का लगभग 71% भाग जल और 29% भाग भूभाग से घिरा हुआ है। यही भूभाग महाद्वीपों में बटा हुआ है।
विश्व के कुल 7 महाद्वीप इस प्रकार हैं- एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका । चलिए इन महाद्वीपों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं-
एशिया महाद्वीप
जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में 48 देश शामिल हैं जिनमे सम्पूर्ण विश्व की 80% आबादी शामिल है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 44,579,000 वर्ग किलोमीटर है तथा यह पूर्व में प्रशान्त महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में यूरोप तथा दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। यूराल पर्वत द्वारा यह यूरोप से तथा सिनाई प्रायद्वीप और लाल सागर इसे अफ्रीका से अलग करता है। हमारा देश भारत इसी महाद्वीप में है।
अफ्रीका महाद्वीप
क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमे कुल 54 देश जिनकी आबादी दुनिया की 16% आबादी से अधिक है शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है। अफ्रीका महाद्वीप, पूर्व में लाल सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्यसागर तथा दक्षिण में अटलांटिक और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। अफ्रीका से होकर तीनो अक्षांश रेखाएं, भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, और मकर रेखा होकर गुजरती है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल 23 देश शामिल हैं, तथा यह उत्तरी गोलार्द्ध मेंस्थित है। 24,709,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह महाद्वीप पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में दक्षिण अमेरिका से घिरा हुआ है। बेरिंग जलडमरूमध्य द्वारा यह एशिया से अलग होता है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा तथा जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमे कुल 12 देश शामिल हैं। यह महाद्वीप 17,840,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर, उत्तर में उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण में दक्षिणी महासागर द्वारा घिरा हुआ है।
अंटार्कटिका महाद्वीप
यह दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप पर कोई भी देश नहीं है और यहां स्थायी मानव निवास नहीं करते हैं। हालांकि यहाँ पर मानव बस्तियां है जहाँ पर वैज्ञानिक और सहायक कर्मचारी ही रहते हैं। इसका क्षेत्रफल 14,200,000 वर्ग किलोमीटर है जो पूरी तरह से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है।
यूरोप महाद्वीप
क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का छटा सबसे बड़ा महाद्वीप तथा जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यूरोप में कुल 48 देश शामिल है।
10,530,000 वर्ग किलोमीटर में फैला यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण-पूर्व में कैस्पियन सागर तथा दक्षिण में भूमध्य सागर तथा काला सागर से घिरा हुआ है। यूरोप और एशिया संयुक्त रूप से यूरेशिया कहे जाते हैं। क्योंकि ये महाद्वीप भौतिक रूप से जुड़े हुए हैं। भाषा और संस्कृतिक मतभेद इसे अलग महाद्वीप बनाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह सबसे छोटा महाद्वीप है। यह महाद्वीप अंटार्कटिका के बाद सबसे समतल और दूसरा सबसे शुष्क महाद्वीप है। जनसंख्या की दृष्टि से यह दूसरा सबसे कम आबादी वाला महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल 14 देश है। 8,525,989 वर्ग किलोमीटर में फैले इस महाद्वीप को ओशिनिया के रूप में भी जाना जाता है। इस महाद्वीप को जीवित प्रयोगशाला कहा गया है।
महत्वपूर्ण Links-
0 टिप्पणियाँ