Daily Current Affairs in hindi : 31 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 
Daily Current Affairs in hindi

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 31 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

31 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जिन्हें जननायक कहा जाता है को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इन्होंने दो बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।


2. संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अनुसार भारत रत्न पुरस्कार का उपयोग प्राप्त करता के नाम के उपसर्ग एवं प्रत्यय के रूप में नहीं किया जा सकता है। 


3. हाल ही में भारत सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में जलवायु अनुकूल कृषि खाद्य प्रणालियों को आगे बढ़ाने के लिए निवेश फोरम की शुरुआत की। 


4. हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इदाते आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश को क्रियान्वित करने के महत्व पर जोर दिया। यह घुमंतू और अर्धघुमंतू जनजातियों से संबंधित है। 


5. हाल ही में उत्तर प्रदेश में देश का पहला भीष्म क्यूब नामक एक अत्याधुनिक स्वदेशी मोबाइल अस्पताल स्थापित किया गया। 


6. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात पहले तीन वीरता पुरस्कार नामतः परमवीर चक्र, महावीर चक्र एवं वीर चक्र भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 1950 को शुरू किए गए। 


7. हाल ही में अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने रो बनाम वेड वाद मैं फैसला सुनाया की गर्भपात का अधिकार एक मूल अधिकार है। 


8. BSF की स्थापना 1965 ई में भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद की गई। 


9. हाल ही में भारत सरकार ने शिक्षा में वहुभाषावाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्लेटफॉर्म अनुवादिनी एप्प लांच किया है। 


10. हाल ही में बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। 


11. भारत और सऊदी अरब के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तंसिक 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक संचालित हो रहा है। 


12. भारत का पहला अंतरिम बजट लगभग 7 महीने के लिए आर के सन्मुखम चेट्टी के द्वारा पेश किया गया था। 


13. इंग्लैंड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल की मेजबानी करेगा। 


14. हिंदी पत्रकारिता के विकास और योगदान को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी को भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया जाता है। 


15. संविधान के भाग-XI में अनुच्छेद 245 से 255 तक केंद्र राज्य विधायी संबंधों की चर्चा की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ