Daily Current Affairs in hindi : 28 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 

 
Daily Current Affairs in hindi : 28 जनवरी 2024

आज मैं आपके लिए 28 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

28 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. भारत का पहला केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय ‘ राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय’ ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया जा रहा है। 


2. भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए अनुच्छेद 350B के तहत विशेष अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान है। 


3. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम “वोटिंग जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” है। 


4. भारत के 11 नई आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल या अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों में शामिल किया गया है। अतः अब देश में कल रामसर स्थलों की संख्या 75 हो गई है।


5. अरामबाई तेंगगोल जो की एक मैतेई कंटरपंथी समूह है, यह मणिपुर से संबंधित है। 


6. हाल ही में एशियाई बौद्ध सम्मेलन ABCP ने नई दिल्ली में अपनी 12वीं महासभा का आयोजन किया जिसकी थीम द बुद्धिस्ट वायस ऑफ ग्लोबल साउथ है।


7. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मोनपा हस्त निर्मित कागज, सिंगफो फलाफ़, आदि अपोंग, दाओ, अंगन्यात मोटा अनाज समेत 12 विशिष्ट उत्पादों को भौगोलिक संकेत अर्थात GI टैग प्राप्त हुआ। 


8. वर्ष 2024 में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री से कुल 132 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में कुल 19 महिलाएं भी शामिल हैं। 


9. हाल ही में अनुभवी गोल्फर ज्योति रंधावा सीनियर यूरोपीय टूर क्वालीफाइंग स्कूल के शीर्ष पर रहने वाले पहले भारतीय बने। 


10. हाल ही में भारत को फिलिपींस से ब्रह्मोस मिसाइल के लिए अपना पहला निर्यात आर्डर मिला है। 


11. भारत में जन्मे मशहूर वकील अजीत मिश्रा को हाल ही में विधि एवं सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ द लंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 


12. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने हाल ही में गुजरात में किसान मेले का उद्घाटन किया। 


13. हाल ही में उड़ीसा सरकार ने मेलनिस्टिक टाइगर सफारी स्थापित करने की घोषणा की है। 


14. श्रीलंका की संसद ने हाल ही में ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दी है। 


15. भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के 2 दिन बाद 28 जनवरी 1950 को भारत का सर्वोच्च न्यायालय अस्तित्व में आया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ