Daily Current Affairs in hindi : 29 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 

  
29 January 2024 Current Affairs in Hindi

आज मैं आपके लिए 29 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

29 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में एचडीएफसी बैंक 20 मिलियन क्रेडिट कार्ड जारी करने की उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला ऋण दाता बन गया है। 


2. हाल ही में दुर्लभ बंगाल टाइगर मॉर्फ को काजीरंगा नेशनल पार्क में घूमते देखा गया। 


3. हाल ही में अमेरिका के इतिहास में पहली बार मृत्युदंड देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया गया। 


4. थाईपुसम भारत में तमिल समुदाय और दुनिया भर में तमिल प्रवासी द्वारा बनाए जाने वाला एक धार्मिक त्योहार है, यह हाल ही में तमिलनाडु राज्य में मनाया गया। 


5. भारतीय नौसेना ने रणनीतिक रूप से देश में अपने दूसरे वेरी लो फ्रिकवेंसी संचार ट्रांसमिशन स्टेशन के लिए तेलंगाना को स्थान के रूप में चुनाव। 


6. रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2024 को देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी को आमंत्रित किया गया। 


7. सऊदी अरब ने हाल ही में अपनी राजधानी में अपना पहला शराब स्टोर खोलने की घोषणा की है जो विशेष रूप से गैर मुस्लिम राज नायकों के लिए सेवा प्रदान करेगा। 


8. आरईसी लिमिटेड कंपनी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत छत पर सौर पैनलों की स्थापना के लिए 1.2 ट्रिलियन रुपए तक का ऋण देगा। 


9. भारतीय जीवन बीमा निगम अर्थात LIC, भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 


10. हाल ही में जोमैटो, खाद्य वितरण कंपनी को भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए आरबीआई से प्राधिकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।


11. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के आंकड़ों के अनुसार 15566 पंजीकृत उत्पादों के साथ जर्मनी GI पंजीकरण में प्रथम स्थान पर है। इसके बाद चीन (7247) का स्थान है। 


12. माजुली भारत के असम में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित एक नदी द्वीप है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में मान्यता प्राप्त है। 


13. भारत के प्रमुख भाषा परिवार में इंडोआर्यन, द्रविडियन, ऑस्ट्रिच आदि भाषाएं शामिल है। 


14. हर वर्ष 29 जनवरी को भारत में भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया जाता है। 


15. नागर, द्रविड़ और वेसर भारतीय मंदिर वास्तु की तीन मुख्य शैलियां हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ