गति किसे कहते हैं गति के प्रकार - Motion in hindi

दोस्तों आज इसलिए इसमें हम गति तथा उसके प्रकार के बारे में जानेंगे तो चलिए सबसे पहले जानते हैं गति (Motion) किसे कहते हैं? 

Motion in hindi

गति किसे कहते हैं?

जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु की तुलना में समय के सापेक्ष अपने स्थान में परिवर्तन करती है, तो वस्तु की ऐसी अवस्था को गति (Motion) कहते हैं।

अतः हम कर सकते हैं कि किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन ही गति कहलाती है। 

उदाहरण- नदी में चलती नाव, हवा में उड़ता जहाज, सड़क पर चलती गाड़ियां आदि इसके उदाहरण है। 

गति के प्रकार (Types of Motion)

गति के निम्नलिखित प्रमुख प्रकार होते हैं- 

1. रैखिक गति या रेखीय गति

जब वस्तु किसी सरल या वक्र रेखा पर गति करती है तो ऐसी गति को रैखिक गति करते हैं। 

2. वृत्तीय गति

वृत्ताकार पथ पर किसी वस्तु की गति को वृत्तीय गति कहते हैं। 

3. दोलनी गति

किसी निश्चित बिंदु के आगे पीछे या ऊपर नीचे वस्तु की गति को दोलनी गति कहते हैं। 

4. आवर्त गति

जब कोई कण एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी गति को दोहराए तो ऐसी गति को आवर्त गति कहते हैं। 

5. अनियमित गति

जब किसी वस्तु की गति की दिशा परिवर्तित होती रहती है तो ऐसी गति को अनियमित गति कहते हैं। 

6. घूर्णन गति

जब कोई कण किसी बिंदु के चारों तरफ बिना स्थान परिवर्तन के घूमता रहता है तो ऐसी गति को घूर्णन गति कहते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ