Daily Current Affairs in hindi : 1 फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 
1 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 1 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

1 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में जारी हिम तेंदुआ संख्या आकलन के अनुसार भारत में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हिम तेंदुए की संख्या सबसे अधिक है। 


2. भारत का पहला शोध आधारित आईआईटी सैटेलाइट केंपस उज्जैन में स्थापित किया जाएगा। 


3. हाल ही में वस्त्र मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विजयवाड़ा में तकनीकी वस्त्रों पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। 


4. पूर्वोत्तर भारत का पहला प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान असम में स्थापित किया जाएगा। 


5. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 341 राष्ट्रपति को SC सूचियों को अधिसूचित करने तथा संसद को इसी सूची को बनाने की शक्ति प्रदान करता है। 


6. हाल ही में नागालैंड ने वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2024 के चौथे संस्करण का आयोजन किया। 


7. 23 व विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 7 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 


8. हाल ही में उड़ीसा में चौथा राष्ट्रीय चिल्ला पक्षी महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। 


9. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण भारत में दूरसंचार पर नियंत्रण हेतु एक स्वायत्त नियामक प्राधिकरण है जिसका गठन 1997 में किया गया था। 


10. आईआरईडीए ने अपने सतर्कता विभाग की व्यवहारिक गृह पत्रिका पहल का अनावरण किया। 


11. सतनाम सिंह संधू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। 


12. हाल ही में फिल्म फेयर अवार्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवार्ड 12th फेल फिल्म ने जीता। 


13. 69वें संविधान संशोधन अधिनियम ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में नामित किया। 


14. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक एक समंदर मेरे अंदर, संजीव जोशी द्वारा लिखी गई है। 


15. वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने वर्ष 1911 में देश की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ