Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 2 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
2 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
2. हाल ही में जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2024 में भारत का रैंक 93वां रहा।
3. प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व भर में आद्र भूमि दिवस मनाया जाता है।
4. वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है।
5. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम का छठा संस्करण तमिलनाडु के चार शहरों में किया गया।
6. नासा ने पर्सीवरेंस रोवर ने ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार अवलोकनों के माध्यम से मंगल ग्रह पर प्राचीन झील तलछठ के अस्तित्व की पुष्टि की है।
7. आम चुनाव से पहले बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत बजट को अंतरिम बजट के नाम से जाना जाता है।
8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में वित्त वर्ष 2024 मैं भारत के लिए अपना जीडीपी विकास अनुमान 6.3 से बढ़ाकर 6.7% कर दिया।
9. जनवरी 2024 में आंतरिक मामलों का विभाग ने द इंडियन इकोनामी: ए रिव्यू शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।
10. पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बाद सर्वाधिक 9 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पी चिदंबरम के नाम है।
11. हाल ही में भारत, अमेरिका के लिए पर्यटकों के पांचवें सबसे बड़े पर्यटक देश के रूप में उभरा है।
12. हाल ही में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हरित हाइड्रोजन के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
13. प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है।
14. वित्त मंत्रालय के अनुसार जनवरी 2024 तक जमा सकल जीएसटी राजस्व लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपए है।
15. तमिलनाडु राज्य ने दो और रामसर स्थलों को सुरक्षित करके पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण में एक नए मानदंड स्थापित किया।
0 टिप्पणियाँ