Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 7 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
7 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. हाल ही में खाद्य प्रणाली अर्थशास्त्र आयोग ने इकोनॉमिक्स ऑफ फूड सिस्टम ट्रांसफॉर्मेशन शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।
2. रामसर अभिसमय जो कि एक अंतर सरकारी संधि है जिसे 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में अपनाया गया था।
3. हाल ही में बिहार सरकार ने किसानों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु नीतीश यानी नोबल इनीशिएटिव टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन फॉर सेफ्टी ऑफ हुमन लाइव्स डिवाइस लॉन्च किया। यह तकनीक विशेष रूप से बाढ़ तड़ित तथा ग्रीष्म लहर से लक्षित करती है।
4. हाल ही में NIA ने राष्ट्रीय आतंकवाद डाटा संलयन और विश्लेषण केंद्र विकसित किया है जिसका प्रमुख कार्य सरकार को आतंकवादियों तथा उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
5. समान नागरिक संहिता, UCC का उल्लेख भारत के संविधान में राज्य के नीति निर्देशक कर्तव्यों में किया गया है।
6. हाल ही में उत्तराखंड राज्य की पुलिस ने स्मार्ट गस्त के लिए सेल्फ बैलेंसिंग ई स्कूटर को अपनाया है।
7. आगामी वित्तीय वर्ष 2024 25 में सावरेन गोल्ड बॉन्ड, SGB जारी करने के लिए आवंटित बजट 3500 करोड़ है।
8. हाल ही में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने अपने नवीनतम एल्बम दिस मोमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
9. ओमान के मस्कट में खेले गए पहले HIF हॉकी 5s महिला विश्व कप में नीदरलैंड ने भारत को हराकर फाइनल जीता।
10. हाल ही में रूस के 59 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेगको ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
11. हाल ही में भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने अपने सहयोगी एल्बम एज वी स्पीक के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य यंत्र और सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणियां में दोहरा ग्रैमी पुरस्कार जीता।
12. फ्रांस डिजिटल सेंगेन वीजा अपने वाला पहले यूरोपीय संघ देश बन गया है।
13. हाल ही में पीटी उषा को भारतीय खेल पत्रकार महासंघ और दिल्ली खेल पत्रकार संघ की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
14. एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर लंदन था।
15. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई स्वीकार करने वाला पहला यूरोपीय देश फ्रांस बन गया है।
0 टिप्पणियाँ