Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 8 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
8 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
2. ऑनलाइन लेनदेन को अपनाने को मापने वाले आरबीआई के सूचकांक के अनुसार मार्च 2023 तक देश भर में डिजिटल भुगतान में एक वर्ष में 10.94% की वृद्धि दर्ज की गई।
3. हाल ही में तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन के फ्यूजन म्यूजिक ग्रुप शक्ति ने दिस मोमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का 66 व ग्रैमी अवार्ड जीता।
4. भारत का पहला डिजिटल राष्ट्रीय पुरालेख संग्रहालय की आधारशिला हैदराबाद में रखी गई।
5. हाल ही में राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में आयोजित 2 दिवसीय उल्लास मेला का उद्घाटन धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
6. प्रथम बिम्सटेक एक्वेटिक्स चैंपियनशिप, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
7. मेरा गांव, मेरी धरोहर कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय की पहल है।
8. हाल ही में उत्तराखंड की विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश किया गया।
9. वर्तमान में उड़े देश का आम नागरिक योजना के अंतर्गत कुल 519 हवाई मार्गों को संचालित किया जा रहा है।
10. हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा GHAR पोर्टल लॉन्च किया गया है।
11. कंचनजंगा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में लाचित द वारियर एनिमेटेड फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म का पुरस्कार जीता।
12. अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को संबंधित मिसाइल और उपकरणों के साथ लगभग चार बिलियन डॉलर में 31 सहस्त्र MQ-9B स्काई गार्जियन ड्रोन की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है।
13. विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम देखभाल के अंतर को बंद करें हैं।
14. बाजार में लगी कुल पूंजी के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक इंडेक्स, नैस्डैक है।
15. अंतरिक्ष मिशन के दौरान व्योममित्र का प्राथमिक कार्य अंतरिक्ष यान नेविगेशन का संचालन करना है।
0 टिप्पणियाँ