Daily Current Affairs in hindi : 9 फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

 Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

   
9 February 2024 Current Affairs in Hindi

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 9 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

9 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की कैबिनेट ने निचले सुबनसिरी से केई पंयोर जिले और पूर्व और पश्चिम कामेंग जिलो से बीचोम को अलग करने का निर्णय लिया गया। 


2. छत्तीसगढ़ सरकार ने विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। 


3. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के लिए थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी है। 


4. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री वयोश्री योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना से 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होने की संभावना है जो किसी न किसी शारीरिक या मानसिक विकलांगता से पीड़ित है। 


5. संविधान का अनुच्छेद 217 कहता है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाएगी। 


6. हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए मियो ओका को अपना देश निदेशक नियुक्त किया है। 


7. हाल ही में सरकार ने मार्च 2026 तक देशभर में 25000 जन औषधि केंद्र का लक्ष्य रखा है। 


8. हाल ही में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया, इसका 2024 का थीम प्रेरणादायक परिवर्तन: एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए है। 


9. हाल ही में तमिलनाडु राज्य ने भारत में सबसे अधिक रामसर साइटों का रिकॉर्ड बनाया। 


10. भारतीय शहर मंगलौर पहली बार बीचसाइड स्टार्टअप फेस्ट की मेजबानी कर रहा है। 


11. प्रमुख वैज्ञानिक राहुल आर नायर, मेहुल मलिक, तन्मय भारत को प्रतिष्ठित बलावाटनिक पुरस्कारों में मान्यता प्राप्त हो रही है। 


12. मणिपुर की प्राचीन सुविका पेंटिंग शैली जो विलुप्ति की कगार पर है को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं। 


13. हाल ही में ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा की घोषणा की है। 


14. हाल ही में भारतीय सेलिब्रिटी आनंद कुमार को संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा प्रदान किया गया। 


15. भारत ने म्यांमार की सीमा पर मुक्त आवाजाही व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ