दही कैसे बनता है, दूध को दही में बदलने से किस विटामिन की मात्रा बढ़ती है- Dahi mein Vitamin

दोस्तों आज हम इसलिए के माध्यम से दही के बारे में जानेंगे आज हम जानेंगे कि दूध को दही में बदलने से किस विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है? तो चलिए सबसे पहले दही के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं- 

दूध से दही का बनना

दही, दूध का ही एक उत्पाद है। दही का निर्माण दूध के जीवाणुज किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज के किण्वन से लैक्टिक अम्ल बनता है जो दूध की प्रोटीन से क्रिया कर इसे दही में बदल देता है और इसे एक खास बनावट तथा खट्टापन भी प्रदान करता है। खाने में दही का प्रयोग पिछले 4 हजार वर्षों से किया जा रहा है। आज के समय में यह पूरी दुनिया में प्रयोग किया जाता है। 

प्रश्न:-दूध को दही में बदलने से किस विटामिन की मात्रा बढ़ती है?

दूध को दही में बदलने से विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ती है। साथ में यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। 

दही के महत्वपूर्ण लाभ

यह धनी रासायनिक पदार्थों के कारण पाचन में आसान होता है। अर्थात यह दूध की अपेक्षा आसानी से पच जाता है। अगर आपको अपच, कब्ज, गैस जैसी बीमारियां घेरे रहती हैं तो आप दही या उससे बनी लस्सी, मट्ठा या छाछ का प्रयोग करके पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। दही के प्रयोग से डाइजेशन आसानी से होने लगता है और भूख भी अधिक लगती है। 

दही है खूबसूरती का खजाना

दही खाने में तो स्वास्थयवर्धक है ही साथ में यह सौंदर्य निकालने में भी अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में तेज धूप के कारण त्वचा जैसे झुला से जाती है दही के प्रयोग से आप गर्मी में अपनी त्वचा को झुलसने से बचा सकते हैं। अतः दही टैनिग कम करने के लिए अच्छा विकल्प है। अगर आप दही में बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह आपके चेहरे पर चमक लाती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ