दिल्ली चलो का नारा किसने दिया - Dilli Chalo

 आज का प्रश्न है- 

प्रश्न:- दिल्ली चलो का नारा किसने दिया था?

दिल्ली चलो का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा दिया गया। दिल्ली चलो का नारा 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सर्वोच्च सेनापति अर्थात सुप्रीम कमांडर के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिया। इसके बाद नेताजी ने जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इंफाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। 

   
Netaji SubhasChandra Bosh

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 ई को तथा उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को हुई। ये भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता हुए। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज की स्थापना की। भारत का राष्ट्रीय नारा जय हिंद इन्हीं के द्वारा दिया गया नारा है।  इनका अन्य प्रसिद्ध नारा था- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा । यह उस समय बहुत ही ज्यादा प्रचलित हुआ। हम भारतीय इन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ