Daily Current Affairs in hindi : 3 फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 
3 February 2024 Current Affairs in Hindi

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 3 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

3 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. रक्षा मंत्रालय को अंतरिम बजट 2024 में सबसे अधिक बजट आवंटित किया गया। 


2. टोयोटा मोटर कंपनी ने 2023 में लगातार चौथे वर्ष दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली वाहन निर्माता कंपनी का ताज अपने नाम किया। 


3. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 


4. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जय शाह को तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष चुना। 


5. हाल ही में पंजाब सरकार ने राज्य में यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा बल नामक एक नई पहल शुरू की। 


6. खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर शीन-ए शी है।


7. प्रत्येक वर्ष विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 1 से 7 फरवरी को मनाया जाता है। 


8. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गठित एक वैधानिक संगठन है। 


9. हाल ही में तट बल रक्षक दिवस मनाया गया, भारतीय तटरक्षक विभाग को विश्व के सबसे बड़े चौथे तटरक्षक बल के रूप में स्थान दिया गया। 


10. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में वर्ष 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 में 3.8% की अनंतिम वृद्धि दर्ज की गई। 


11. वर्तमान में भारत में कुल 42 विश्व धरोहर स्थल है जिनमे सांस्कृतिक स्थल, प्राकृतिक स्थल और मिश्रित स्थल शामिल है, इनमें मिश्रित स्थलों की कुल संख्या 1 है। 


12. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में स्थित भारत का प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र है। 


13. हाल ही में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023 के लिए भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में भारत 180 देशों में 93वें स्थान पर है। 


14. हाल ही में समाचारों में देखा गया मार्तंड सूर्य मंदिर जम्मू और कश्मीर में स्थित है। 


15. वर्ष 1988 में भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को सैया वीडियो में शामिल किया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ