उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए कई अहम खबर है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों की भर्ती कर रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के कराए जाने की डेट की भी घोषणा की जा चुकी है। यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 के दिन होगी। ऐसा ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है। कुल आवेदकों की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई है।
परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को कई बातों ने चिंता हो रही है कि उनका एडमिट कार्ड कब आएगा कट ऑफ कितना होगा। सभी युवा अपने एडमिट कार्ड का इंतजार बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड युवाओं को उनका एडमिट कार्ड कब जारी कर रही है।
UP Police Constable Exam 2024: कुछ इस तरह होगा परीक्षा का पैटर्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयनित सभी आवेदकों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जब आवेदक फिजिकल टेस्ट में सफल हो जाएंगे तो उन्हें मेडिकल टेस्ट तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस तरीके से पूरी प्रक्रिया होगी और चयन किया जाएगा।
UP Police Constable Exam City Slip: इस दिन आवेदक जान पाएंगे अपना एग्जाम शहर
मीडिया खबरों की माने तो 10 से 11 फरवरी के बीच एग्जाम स्लिप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।
UP Police Constable Exam Admit Card: जाने कब आएगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड परीक्षा के दो दिन पूर्व जारी कर दिया जाएगा। एक से दो दिन बाद आपको अपना परीक्षा शहर पता चल जाएगा। उसके बाद अगर आपकी परीक्षा 17 तारीख को है तो आपका एडमिट कार्ड 15 को आ जाएगा। इस प्रकार एडमिट कार्ड 2 दिन पहले सभी को प्राप्त हो जाएगा।
आपकी परीक्षा कुल 300 अंकों की होनी है जिसमें 150 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा तथा 0.5 का नेगेटिव मार्किंग भी इसमें शामिल है।
0 टिप्पणियाँ