प्रश्न:- विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक जागृति लाने के लिए वर्ष 1972 में इसे मानने की घोषणा की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में 5 जून से 16 जून तक चर्चा के बाद इसे शुरू किया गया। यह कई व्यवसाययों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है और पर्यावरण का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक आउट रीच दिवस का प्रतिनिधित्व भी करता है।
1972 के बाद 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से यह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच रहा है। पर्यावरण में सुधार करने के लिए यह दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखनाहै।
0 टिप्पणियाँ